गंगापार, अप्रैल 7 -- विकासखंड शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत कपारी में परिवार रजिस्टर में फर्जी नाम दर्ज करने का आरोप पंचायत सचिव बलवंत सिंह पर लगा है। ग्राम निवासी साधना यादव पत्नी आनंद कुमार यादव ने मुख्य विकास अधिकारी प्रयागराज व संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत के सचिव ने मोटी रकम लेकर बाहरी व्यक्तियों सुनील कुमार यादव, उनकी पत्नी सीता देवी वा पुत्री काजल यादव निवासी नैनी के नाम परिवार रजिस्टर में क्रमांक 347 पर दर्ज कर दिया है जबकि उनका ग्राम पंचायत में न तो मकान है और.न ही वोटर लिस्ट में नाम दर्ज है। शिकायत के अनुसार, आवेदन 27 मार्च को दिया गया और 29 मार्च को नाम दर्ज भी हो गया। ग्राम प्रधान सुभाष कुमार ने पुष्टि की है कि सुनील कुमार का गांव में कोई स्थायी निवास नहीं है, केवल मलापुर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.