बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। फार्मर रजिस्ट्री एवं क्रॉप कटिंग सर्वे और एडीएम की अभद्रता से नाराज ग्राम सचिवों ने सोमवार को विकास भवन पर प्रदर्शन किया। सीडीओ और डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए समस्या का समाधान निकालने की मांग की। 24 घंटे के भीतर समाधान न होने पर बुधवार से काम बंद हड़ताल शुरू कर देने की चेतावनी दी। दरअसल, 31 जनवरी को विकास भवन के सभागार में फार्मर रजिस्ट्री एवं क्रॉप कटिंग सर्वे को लेकर बैठक हुई थी। जिसमें ग्राम सचिवों ने एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय पर अभद्रता करने का आरोप लगाया था। बैठक का बहिष्कार करते हुए विकास भवन से चले गए थे। सोमवार को ग्राम सचिव विकास भवन में एकत्र हुए। जिसके बाद उन्होंने प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि दो दिन पहले एडीएम विकास भवन सभागार में सचिवों व पंचायत सहायकों की बैठक ले रहे थे। बैठक के दौरान ग्राम सचिवों ने...