औरैया, फरवरी 13 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड के ग्राम छछून्द में शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिवालय परिसर में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान सचिव सौरभ कुमार, ग्राम प्रधान शिवपाल और पंचायत सहायक कामिनी मौजूद रहे। चौपाल में एसआईआर से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से सामने आए। जिन महिलाओं का विवाह हो चुका है, उनके नाम परिवार रजिस्टर से हटाने के लिए नकल मांगी गई थी। सचिवालय में अभिलेख देखकर उनके नाम निकालकर आवश्यक नकल ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने आय प्रमाण पत्र बनवाने की मांग रखी, जिस पर पंचायत घर से ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कराई गई। ग्रामीणों ने मौके पर समाधान मिलने पर संतोष जताया और ऐसी चौपाल नियमित रूप से आयोजित करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.