गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- मोदीगनर। गांव भोजपुर स्थित पंचायत घर परिसर से चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवकों ने नशा करने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि गांव भोजपुर स्थित ग्राम सचिवालय परिसर से दो दिन पूर्व ताला तोड़कर इनवर्टर,चार बैट्री, कम्प्यूटर सिस्टम, प्रिंटर सहित अन्य सामान चोरी हो गया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश के लिए टीम का गठन किया। शुक्रवार रात को पुलिस ने सूचना के आधार पर तीन युवकों को गिरफ्तार किया। युवकों ने अपने नाम अंकित शर्मा,समीर व मोहन निवासी गांव भोजपुर बताया। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.