संभल, जनवरी 21 -- गुन्नौर। ग्राम विकास भूमि बैंक के चुनाव को लेकर गुन्नौर क्षेत्र में आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इस चुनाव के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। बताया गया कि 27 जनवरी को होने वाले मतदान में कुल 8,283 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नामांकन के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया था, जब प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हंगामा और धक्का-मुक्की हो गई। विधायक के पुत्र ने भी पीटने का आरोप लगाया था, जिससे मामला और अधिक तूल पकड़ गया। सूत्रों के अनुसार इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आज पुलिस को तहरीर दी जा सकती है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.