फतेहपुर, दिसम्बर 11 -- औंग। सेना से रिटायर होकर ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत गोधरौली सचिव ने बीडीओ मलवां पर आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों को इस्तीफा भेजा है। डीडीओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मलवां ब्लाक के गोधरौली में तैनात सचिव कृष्ण गोपाल का आरोप है कि सचिवों के धरना प्रदर्शन के दौरान चार दिन पूर्व बीडीओ मलवां से पदाधिकारियों के साथ वार्ता हो रही थी। उन्होंने अपने संगठन की बात कही, इस दौरान बीडीओ ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, जिससे मैं आहत हूं, आत्मग्लानि के कारण नौकरी करने में असमर्थ है। वहीं बीडीओ मलवां का कहना है कि सचिव द्वारा लगाए गए आरोप गलत है। सरकारी कार्य में रुचि नहीं लेने और अनुशासनहीतना पर सचिव के खिलाफ अधिकारियों को लिखापढ़ी की गई है। इसीलिए बचाव में फर्जी आरोप लगाते हुए शिकायत कर रहा है।

हिंदी हिन्...