मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 2 -- मोरना। ब्लाक मुख्यालय पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने प्रदेश संघ के आहान पर सोमवार को आनलाइन उपस्थिति प्रणाली एवं मूल विभागीय कार्यों के अलावा अन्य विभागों के कार्यों का काली पट्टी बांधकर विरोध किया। ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव ग्राम विकास अधिकारी अपना मूल कार्य नियमित ढंग से नहीं कर पा रहे हैं। उनके ऊपर गैर विभागीय कार्य जैसे फार्मर रजिस्ट्री, एग्रो स्टैक सर्वे, गौशाला प्रबंधन, आयुष्मान हेल्थ कार्ड, फैमिली आइडी, विभिन्न प्रकार के पेंशनों का सत्यापन, शिक्षा विभाग के आपरेशन कायाकल्प एवं बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी, गायों के लिए भूसा का प्रबंधन, सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य, पराली प्रबंधन आदि को करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर अत्यधिक दबाव बनाया जा रहा है। इससे कर्मचारी अस्वस्थ होने क...