बिजनौर, दिसम्बर 18 -- नजीबाबाद। मंडावली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथ पुर में आशीष त्यागी के घर से होकर ग्राम के मुख्य मार्ग तक बनाई गई सीसी रोड का उद्घाटन किया गया। लगभग 13 लाख रूपये की लागत से बनाई गई 180 मीटर सीसी रोड बनने से ग्रामीणो ने खुशी जताई। मंडावली क्षेत्र के ग्राम रघुनाथ पुर में लगभग 13 लाख रूपये की लागत से बनाई गई 180 मीटर सीसी रोड का उद्घाटन किया गया। नजीबाबाद ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने फीता काटकर सीसी रोड का उद्घाटन किया। आशीष त्यागी के घर से होकर ग्राम के मुख्य मार्ग तक बनाई गई सड़क के उद्घाटन के मौके पर ब्लॉक प्रमख तापराज सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के हित में तमाम योजनाएं लागू कीं, जिससे उनके जीवन में बदलाव देखने को मिल रहा है। उसी प्रकार नजीबाबाद ब्लॉक क्षेत्र में दोगुनी तेजी से विकास कार्य किया है। इस म...