शामली, अक्टूबर 5 -- पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत रविवार को थाना थानाभवन क्षेत्र के ग्राम मसावी व सोंटा में थाना भवन पुलिस द्वारा मिशन शक्ति टीम द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव की महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।टीम ने ग्रामीणों को साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया गया कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी, धोखाधड़ी वाले कॉल, ओटीपी और लिंक से बचना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की आपराधिक या आपात स्थिति में पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग तुरंत करना चाहिए। इसके लिए 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर फ्रॉड शिकायत और 1098 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.