काशीपुर, अप्रैल 11 -- जसपुर, संवाददाता। राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ग्राम मंडुआखेड़ा के कटारमल मंदिर के पास प्रतिक्षालय बनवाएंगी। उन्होंने इसके लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की है। बता दें कि राज्य सभा सांसद एक निजी स्कूल के वार्षिकोत्सव में जसपुर आई थीं। यहां वह आपदा प्रबंधन के उपाध्यक्ष विनय रोहेला के निवास पर पहुंचीं। ग्रामीणों ने मंडुआखेड़ा स्थित कटारमल मंदिर के पास प्रतीक्षालय बनाने की मांग की। ग्रामीणों के मांग पत्र पर विनय रोहेला ने सांसद से विनम्रता पूर्वक विचार करने को कहा। तब राज्य सभा सांसद ने प्रतीक्षालय के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने पत्रकार शौकत राही के घर जाकर उनकी कुशल क्षेम पूछी। यहां डा. यूनूस चौधरी, हाजी राशिद, पंकज कुमार, महीपाल सिंह, सचिन विश्नोई, कुलवंत सिंह, ललित च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.