रुद्रपुर, अप्रैल 2 -- खटीमा। ग्राम बडिंया में गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण घर लौट गए। खटीमा वन विभाग की टीम मौके पर गुलदार की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है। ग्राम बडिंया में बुधवार दोपहर के समय गेहूं के खेत में गुलदार दिखाई दिया। इस दौरान निर्मला देवी पत्नी खेदू प्रजापति अपने गेहूं के खेत में बालियां बीनने गई थीं वहीं खेत में घात लगाए बैठा गुलदार महिला को देखकर दहाड़ने लगा। महिला ने बमुश्किल भाग कर जान बचाई। वहीं वृद्ध महिला उसके हमले में बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भाजपा नौसर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ मौर्य ने खटीमा वन विभाग को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ की लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। टीम में जीत प्रकाश, अमर सिंह, महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.