रुद्रपुर, फरवरी 9 -- खटीमा। ग्राम बंडिया के पूर्व प्रधान राम चंद्र कुश्वाहा के आकस्मिक निधन से ग्रामीण इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार बंडिया ग्राम सभा के पूर्व प्रधान रामचंद्र कुशवाहा पुत्र जददू का 110 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वह अपने पीछे चार पुत्र लोकनाथ कुश्वाहा, त्रिलोक कुश्वाहा, श्लोक कुश्वाहा, मुख्त्यार कुश्वाहा सहित पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने शोक प्रकट किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, ग्राम प्रधान सोमनाथ मौर्य, दीपक मौर्य, अजय मौर्या, सतीश मौर्य, जोगेंद्र मौर्य आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.