आगरा, जनवरी 10 -- पटियाली पुलिस ने सिंकदरपुर मनौना के ग्राम प्रधान से वसूली मांगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पटियाली के बल्लूपुर रोड से गत शुक्रवार की देर शाम करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया है। पुलिस इस मामले में दूसरे वांछित आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार पटियाली की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर वैश्य मनौना के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह गौशाला की देखरेख करते हैं। गत 30 दिसंबर को लकी यादव व संगम उसके पास आए। आरोपियों ने ग्राम प्रधान से कहा कि पटियाली क्षेत्र के आस-पास की जितनी भी गोशालाएं हैं। वह सभी उन्हें महीनदारी देते हैं। उन्होंने गोशाला के नाम पर 50 हजार रुपये की वसूली मांगी। महीनदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डर की वजह से उसने पांच हज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.