रुद्रपुर, अगस्त 19 -- खटीमा। ब्लॉक खटीमा के ग्राम प्रधानों की बैठक में आशा बिष्ट को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में 59 ग्राम प्रधानों में से 47 ग्राम प्रधान उपस्थित हुए जिनमें से 32 ग्राम प्रधानों ने आशा बिष्ट को ग्राम प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। यहां बंडिया ग्राम प्रधान शोभनाथ मौर्या, नोगवानाथ प्रधान माया चंद, बिरिया प्रधान अमर राणा, खाली महुवट प्रधान नेहा देवी, फुलेया प्रधान अशोक कुमार, हल्दी प्रधान जसवंत सिंह, उलानी ग्राम प्रधान रजवंत कौर, सरपुड़ा प्रधान रमेशलाल, बानुसा रामेश्वरी राणा, झनकट प्रधान रितु बोरा सहित कई प्रधान मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.