दुमका, जनवरी 2 -- दुमका। ग्राम प्रधान मांझी संगठन द्वारा शुक्रवार को दुमका के गांधी मैदान में प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ सोहराय पर्व मनाया गया। इस अवसर पर दिसोम नायकी सोना लाल हेम्ब्रम एवं दिसोम मांझी भीम सोरेन के द्वारा गोड़मांझी में विधिवत पूजा-अर्चना किया गया। पूजा-अर्चना के पश्चात संताली नृत्य प्रस्तुत किया गया। सोहराय के मौके पर पारंपरिक परिधान में महिलाओं ने मांदर की थाप पर जमकर नृत्य की। सोहराय पर नायकी बाबा द्वारा संताल समाज के रीति रिवाज के अनुसार गोढ़ टांडी में पांच मुर्गी एवं एक मुर्गी का अंडा विधि-विधान के साथ संताल समाज के देवी-देवताओं को चढ़ाते हुए सभी संताल समुदाय क लोग सुख-सुविधा भरा जीवन रहने के लिए विनती मरांग बुरु, जाहेर ऐरा, गोसाई ऐरा से किया। जिसमें समाज स्मृद्धि बनाए रहे एवं ...