कन्नौज, फरवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधरपुर नगरिया गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस पर फायरिंग कर सिपाही सचिन राठी की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना के दो बेटों समेत पांच लोगों ने गांव के वर्तमान प्रधान पर हमला बोल दिया। आरोपितों ने अवैध तमंचो से फायरिंग कर प्रधान को निशाना बनाया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। जानकारी के अनुसार, 25 दिसंबर 2023 को विशुनगढ़ थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव के घर दबिश दी थी। अशोक यादव, उसकी पत्नी पूर्व प्रधान श्यामा देवी और नाबालिग बेटे ने छत से पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में पुलिस टीम के सदस्य सिपाही सचिन राठी को गोली लगी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अशोक यादव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.