कुशीनगर, मई 11 -- कुशीनगर। विशुनपुरा क्षेत्र के गांव बाजूपट्टी में उच्च प्राथमिक विद्यालय के चल रहे चहारदिवारी के निर्माण को ग्राम प्रधान ने रोकवा दिया। आरोप है कि इसका निर्माण घटिया तरीके से कराया जा रहा है। इस विद्यालय में चहारदीवारी नहीं है। गांव के लोगों ने सदर विधायक से इसकी शिकायत की। विधायक निधि से चहारदीवारी निर्माण के लिए धन स्वीकृत हुआ। ग्राम प्रधान ने जितेंद्र कुशवाहा का आरोप था कि ठेकदार चहारदीवारी का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं करा रहा। उन्होंने विशुन राजभर, चंद्रिका राजभर, मोहन राजभर, धर्मेंद्र कुशवाहा, राधाकृष्ण राजभर, घूरन राजभर, रामजी प्रसाद, नगीना प्रजापति के साथ मौके पर निर्माण कार्य रोकवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.