पीलीभीत, मार्च 9 -- बरखेड़ा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम मुड़िया हुलस में पंचायत भवन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें महिलाओं को सम्मानित किया गया। शासन से जनपद में महिला हितैषी ग्राम पंचायत के लिए ग्राम प्रधान सीमा पाठक को चुना गया। इसके लिए गांव की महिलाओं ने प्रधान सीमा पाठक को बधाई दी गई। मास्टर ट्रेनर वीरपाल ने महिला सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण, लिंगभेद, स्वयं सहायता समूहह के माध्यम से आत्मनिर्भरता आदि विषयों पर चर्चा करके महिलाओं को जागरूक किया गया। ग्राम प्रधान सीमा पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का आभार जताया। महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी लाल बहादुर, पंचायत सहायक योगेश्वरी देवी, सुजीत त्रिवेदी, ग्राम पंचायत सदस्य,आंगनबाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.