कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मूरतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक के पट्टीपरवेजाबाद (बड़ागांव) की प्रधान उर्मिला देवी ने गुरुवार को ठंड से लोगों को बचाने के लिए कंबल वितरित किया। कई लोगों को रजाई भी दी गई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य रामनरेश पासी और कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष शिव मोहन मौर्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कंबल वितरित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि ठंड के इस मौसम में हर व्यक्ति को जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। ग्राम प्रधान का यह कार्य सराहनीय है। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। गरीब असहाय लोगों की मदद इसी प्रकार होनी चाहिए। ग्राम प्रधान उर्मिला देवी ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए ग्राम वासियों को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कंबल व रजाई वितरित की जा रही है। बताया कि ग्राम पंचायत के अधिकतर लोगों को कंबली व रजाई का वितरण किया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.