नई दिल्ली, जनवरी 20 -- यूपी के अंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र में घर से शौच के लिए निकली महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार वह परिवार की एक महिला सदस्य के साथ बीते शनिवार रात आठ बजे शौच के लिए जा रही थी, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे प्रवीण कुमार उर्फ दद्दू, श्रीकांत व सुभाष ने उसके साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील हरकतें करते हुए गाली-गलौज की और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता के शोर मचाने पर जब परिवार का एक सदस्य बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रवीण कुमार यादव उर्फ दद्दू, श्रीकांत और स...