बांदा, फरवरी 21 -- बांदा। संवाददाता नरैनी तहसील क्षेत्र के समाधान दिवस में ग्राम प्रधान ने कमिश्नर से अवैध खनन की शिकायत की। शिकायत मिलने पर खनिज इंस्पेक्टर और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यवाही की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुचे कमिश्नर को शिकायती पत्र देकर ग्राम प्रधान ममता देवी निषाद ने बताया कि तेरा ब गांव का बालू पट्टेदार पथरा गांव के क्षेत्र में बालू का अवैध खनन कर रहा है। अवैध खनन पर रोक लगाई जाए साथ ही जांच कराकर पट्टेदार के विरुद्ध कार्यवाही की जाए।कमिश्नर के निर्देश पर नायब तहसीलदार यशपाल यादव खनिज इंस्पेक्टर खनन क्षेत्र में पहुंचे। नायब तहसीलदार ने बताया कि एमआई की रिपोर्ट मिलने के बाद अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहीं, पथरा ग्राम प्रधान बीते साल से लगातार अवैध खनन की शिकायतें कर रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.