जौनपुर, दिसम्बर 17 -- केराकत। केराकत कोतवाली क्षेत्र स्थित गोबरा गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही एक व्यक्ति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ग्राम प्रधान प्रकाश शर्मा ने बताया कि गांव निवासी मनोज पाठक से उन्होंने दो लाख रुपये उधार लिए थे। इसमें से पांच प्रतिशत कटौती कर आरोपी ने उन्हें मात्र एक लाख 90 हजार रुपये दिए। प्रधान ने धीरे-धीरे करीब दो लाख रुपये मूलधन वापस कर दिया। इसके बावजूद आरोपी 10 प्रतिशत ब्याज जोड़कर एक लाख 30 हजार रुपये और मांग रहा है। आरोप है कि 13 दिसंबर को दोपहर करीब एक बजे मनोज पाठक अपने साथियों के साथ प्रधान के घर पहुंचा। चाय-पानी कराने के दौरान आरोपी ने प्रधान पर चाय फेंक दी और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों से पिटाई की। प्रधान और उनकी पत्नी को ज...