रामपुर, अक्टूबर 2 -- समोदिया,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात मधुपुरा के ग्राम प्रधान डॉ. प्रेमपाल की मेडिकल में चोरी हो गई। चोर नकदी समेत डीवीआर भी चुरा ले गए। मधुपुरा गांव ग्राम प्रधान डॉ. प्रेमपाल का मेडिकल स्टोर है। मंगलवार की रात को वह मेडिकल बंद करके घर चले गए थे। देर रात चोरों ने उनकी मेडिकल की दुकान के ताले तोड़ दिए और अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान में रखे कुछ रुपए नकद चुरा लिए। इसके बाद, अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से,चोरों ने दुकान में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे और उनके रिकॉर्डिंग सिस्टम डीवीआर को भी उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। सुबह जब डॉ. प्रेमपाल दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और नकदी व सीसीटीवी उपकरण गायब थे।पीड़ित ग्राम प्रधान डॉ. प्रेमपाल ने तत्काल चोरी की घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.