मथुरा, जनवरी 16 -- ग्राम प्रधान के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के मामले में पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 28 दिसंबर को विद्युत बिल बकाया होने का हवाला देकर कनेक्शन काटने के नाम पर विद्युत विभाग के दो संविदाकर्मी गांव सुपाना पहुंचे। आरोप है कि दोनों संविदाकर्मी बिजली के पोल पर चढ़ गए और ग्रामीण महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कीं। ग्राम प्रधान कैलाश चौधरी उनके साथ खड़े हुए और न्याय की मांग को लेकर छाता स्थित क्षेत्राधिकारी कार्यालय ज्ञापन देने पहुंचे। वहां से लौटते समय पुलिस ने ग्राम प्रधान को पकड़ लिया और थाने ले गयी। उनके खिलाफ मामला बना दिया। पुलिस की कार्रवाई से नाराज राष्ट्रीय लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने एक जनवरी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.