मेरठ, जनवरी 3 -- परतापुर थाना क्षेत्र के छज्जुपुर गांव में गुरुवार रात ग्राम प्रधान के भाई पर एक युवक को बंधक बनाकर पीटने और फायरिंग करने का आरोप लगाया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित शिवम पुत्र भूपेंद्र निवासी छज्जुपुर ने परतापुर थाने में तहरीर दी। बताया कि वह गुरुवार रात खेत से काम कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे ग्राम प्रधान के भाई ब्रजमोहन उर्फ कुक्कु, सोमिल, नीशू, सोनू और नितिन ने उसे रोक लिया। आरोप है सभी उसे खींचकर अपने घर ले गए, जहां एक कमरे में बंद कर कुर्सी से बांध दिया। आरोपियों ने लात-घूंसे और बेल्ट से जमकर पिटाई की। पीड़ित का आरोप है इसी दौरान ब्रजमोहन ने पिस्टल निकालकर उस पर फायर कर दिया, गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिन्हे...