गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- मोदीनगर। गांव नगोला अमीरपुर के ग्राम प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर 15 वृद्व महिलाओं की पेंशन रुकवाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान की तहरीर पर भोजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही। गांव अमीरपुर नगोला निवासी मनोज कुमार ग्राम प्रधान हैं। उनका आरोप है कि गांव निवासी जयकरण ने उनका फर्जी लेटर पैड और मुहर बनवा रखी है। आरोप है कि आरोपी ने लेटर पैड पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर समाज कल्याण विभाग को पत्र भेज दिया। इसमें फर्जी जानकारी देकर गांव की 15 वृद्व महिलाओं की पेंशन रुकवा दी। पेंशन न मिलने पर पीड़ित महिलाएं ग्राम प्रधान के पास पहुंचीं और पत्र लिखे जाने की जानकारी दी। ग्राम प्रधान का कहना है कि आरोपी फर्जी लेटर पैड और मुहर का इस्तेमाल कर बड़ा नुकसान कर सकता है। ग्राम प्रधान ने इस संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.