चंदौली, जुलाई 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के गुरेरा के पास हाईवे पर एक मनबढ़ युवक ने मंगलवार की सुबह फुलपूर के ग्राम प्रधान के पिता और चेचेरे भाई पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों की मदद से पीएचसी चहनियां भेजा गया। जहां दोनों की हालत की गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपी मौके से फरार है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बलुआ थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी ग्राम प्रधान विनीत कुमार की गांव में ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश है। कुल्हाड़ी से हमला करने वाला आरोपी सोमवार की बीती रात ग्राम प्रधान के घर में मारने के लिए पहुंच गया था। लेकिन लोगों के शोर मचाने पर वहां से भाग निकला। इसके बाद मंगलवार की सुबह फिर करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.