रुडकी, मार्च 19 -- चुनावी रंजिश के चलते मंगलवार शाम आरोपी ने प्रधान के पति के साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के कुआहेड़ी गांव निवासी सुमित त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी वर्तमान में गांव की प्रधान है। गांव का ही सचिन त्यागी उर्फ मोनम त्यागी भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गया था। इसके बाद से ही आरोपी उनसे रंजिश रखने लगा। आरोप है कि मंगलवार को गांव के स्कूल में एक कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें पहुंचकर आरोपी ने पीड़ित के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज कर दी। इसके बाद आरोपी ने पिस्तौल दिखा कर जान से मारने की धमकी दी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.