रायबरेली, जुलाई 20 -- तिलोई। ग्राम सभा कुटमरा के प्रधान राजेश पांडेय का शनिवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य राज्य मंत्री एवं स्थानीय विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के पुत्र मृगांकेश्वर शरण सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह प्रधान के आवास पहुंचे और परिजनो को ढांढस बंधाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...