प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- कोहंडौर। विकास खंड मंगरौरा के ग्राम सभा मंदाह के 55 वर्षीय ग्राम प्रधान इरशाद अहमद को कुछ दिनों पहले ब्रेन हैमरेज हुआ था। उनका इलाज प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शनिवार सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। ग्राम प्रधान के निधन से पूरी ग्राम सभा में शोक की लहर है। जानकारी होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह उर्फ नंदन ने शोक संवेदना व्यक्त की। ग्राम प्रधान के निधन की जानकारी होने पर विकास खंड सभागार में ग्राम प्रधान विपिन कुमार, दिलीप सिंह, महेंद्र पांडेय, अरुण प्रताप सिंह, अशोक सिंह, सोनू सिंह, गुड्डू, राम कल्प यादव, अजय जायसवाल, जरनैल यादव, मो. खालिक, राय साहब सिंह आदि ने शोक प्रकट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.