बुलंदशहर, फरवरी 6 -- ऊंचागांव ब्लॉक में धरने के दौरान हुआ विवाद बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बुधवार की देर शाम भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने एडीओ पंचायत और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई के लिए 3 दिन का अल्टीमेटम देकर धरना स्थगित कर दिया और ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। वहीं, गुरुवार को ब्लॉक प्रमुख के जेठ (प्रतिनिधि) जितेंद्र शर्मा ब्लॉक के ग्राम प्रधानों, समर्थकों संग डीएम कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे की मांग की। इस विवाद में भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाकियू अराजनैतिक के धरने को समर्थन दिया है। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मंगलवार से ऊंचागांव ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना दे रहे थे। किसानों का आरोप है कि एडीओ पंचायत राजेश कुमार राघव द्वारा ग्राम पंचायत से जुड़े कार्यों में तानाशाही रवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.