रुद्रपुर, जनवरी 20 -- खटीमा। ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने खंड विकास अधिकारी संजय कुमार गांधी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम प्रधान संघ को बैठक आदि के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में कार्यालय के अभाव में ग्राम प्रधानों को बैठक आदि के लिए असुविधा होने की जानकारी दी है। खंड विकास अधिकारी गांधी को सौंपे ज्ञापन में मनजीत सिंह राणा ग्राम प्रधान सबौरा एवं अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ ने विकास खंड कैंपस में कार्यालय उपलब्ध कराने की मांग की है। बीडीओ गांधी को सौंपे ज्ञापन में ब्लॉक परिसर में खाली पड़े कक्षों में ग्राम प्रधानों को बैठने एवं बैठक आदि कार्यों के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने की मांग की है। ज्ञापन में राखी राणा ग्राम प्रधान नौगगवाठंग्गू, मानसिंह राणा ग्राम प्रधान रतनपुर, सुमन राणा ग्राम प्रधान भड़ा भुड़िया, माधुरी राणा चांद...