बरेली, जून 19 -- गोशालाओं में चयनित फर्म की बजाय खुले बाजार से भूसा खरीदने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्राम प्रधान और बीडीओ पर भूसा खरीद में धांधली के आरोप लग रहे हैं। बुधवार को ग्राम प्रधानों ने सीडीओ को चयनित फर्म की जगह दूसरे बेंडर से कम दाम पर भूसा खरीद के साक्ष्य दिए। भूसा सप्लाई के लिए चयनित की गई फर्म पर साजिश करने के आरोप लगाए। साथ ही ग्राम प्रधानों ने गोशालओं को संचालन पशुपालन विभाग से कराने की प्रार्थना की। पिछले साल गोशालाओं में भूसा आपूर्ति के लिए एमएस इंटर प्राइजेज को टेंडर के माध्यम से चयनित किया था। शुरूआत में गोशाला संचालकों ने चयनित फर्म से भूसा खरीदा था। फर्म का 990 रुपए प्रति कुंतल के हिसाब से भूसे की आपूर्ति करनी थी। गोशाला संचालकों ने चयनित फर्म के रेट से कम पर बाजार से भूसा खरीद लिया। बुधवार को ग्राम प्रधानों ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.