कन्नौज, फरवरी 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के प्रधानों के लिए राष्ष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत एक महत्वपूर्ण दो दिवसीय डिजिटल भुगतान संबंधित साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत अकबरपुर के पंचायत भवन में किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रधानों को ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और डिजिटल लेन-देन की तकनीकी जानकारी प्रदान करना था, ताकि पंचायत स्तर पर पारदर्शी, सुरक्षित और त्वरित भुगतान प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके। शिविर में क्षेत्र के समस्त प्रधानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्हें यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल वॉलेट, क्यूआर कोड स्कैनिंग, पासवर्ड प्रबंधन, ओटीपी सुरक्षा, फिशिंग अटैक से बचाव, फर्जी लिंक की पहचान तथा डिजिटल धोखाधड़ी से सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.