अलीगढ़, फरवरी 4 -- अलीगढ़। अकराबाद स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को योग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम प्रधानों को योग के वैज्ञानिक प्रभावों, दैनिक जीवन में योग के लाभ व स्वास्थ्य संरक्षण में योग की भूमिका की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार के निर्देशन में योग वेलनेस सेंटर, चिरोलिया में कार्यरत योग प्रशिक्षक शिवा पाठक ने योगाभ्यास कराकर इसका महत्व बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...