गंगापार, फरवरी 20 -- ग्राम विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं क्रियान्वयन हेतु प्रधानों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। पंचायत राज निदेशालय लखनऊ के निर्देश पर शुक्रवार को फूलपुर ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधानों, पंचायत सहायिकाओं एवं ग्राम पंचायत सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीण विकास योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दी गई। जिसमें पंचायतों का विकेंद्रीयकरण के तहत ग्राम प्रधानों को 29 विभागों को गांवों में संचालन करने की जिम्मेदारियों की जानकारियां देते हुए उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया गया। कार्यक्रम सहायक विकास अधिकारी पंचायत फूलपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...