जामताड़ा, जनवरी 6 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में सोमवार को अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की गई। बैठक में सभी ग्राम प्रधानों को लगान वसूली शत प्रतिशत जनवरी माह के अंत तक करने को कहा। इसके अलावा गैर मजूरवा सरकारी जमीन को चिन्हित कर कोई भी व्यक्ति द्वारा कब्जा किया जा रहा है इसकी सूचना अंचल कार्यालय में देने को कहा गया। इसके साथ-साथ ग्राम प्रधानों ने पिछले 10 महीने से सम्मान राशि नहीं मिलने को लेकर मांग पत्र सोपा गया। मौके पर धनंजय सिंह, मलेश्वर मरांडी, सुरेश राय ,राजेंद्र मिश्रा, अब्दुल रजाक ,अंसारी बदरुद्दीन अंसारी, बोधी लाल मरांडी , असिन अंसारीआदि बैठक में उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...