मिर्जापुर, मई 2 -- जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। गर्मी के इस मुश्किल दौर में बेसहारा गोवंश के लिए राहत की उम्मीद जगती दिखी है। बीडीओ रामपाल की पहल पर भटेवरा क्लस्टर के ग्राम प्रधानों ने विजयपुर स्थित गोवंश आश्रय स्थल के लिए 50 कुंतल भूसा उपलब्ध कराया। इस सहयोग से आश्रय स्थल में भूसे की किल्लत काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। रायपुर-सर्रोंई, भाऊसिंहपुरा, धौरहरा और गैपुरा गांव के प्रधानों ने भूसा पहुंचा कर न केवल मानवता का परिचय दिए, बल्कि अन्य गांवों के लिए भी मिशाल पेश की। बीडीओ रामपाल ने बताया कि उन्होंने प्रधानों से नीबी गहरवार, रसौली, गौरा, जासा-बघौरा जैसे अन्य गांवों के आश्रय स्थलों में भी स्वेच्छा से भूसा दान करने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह से प्रधानों का सहयोग मिल रहा है, उसी प्रकार अन्य ग्रामीण भी आगे आएंगे और जल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.