मिर्जापुर, जनवरी 30 -- जिगना। छानबे ब्लाक मुख्यालय विजयपुर के सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण में प्रधानों को रिफ्रेशर प्रशिक्षण दिया गया‌। प्रशिक्षण में 97 में मात्र दस प्रधान ही उपस्थित रहे। पंचायती राज विभाग के ट्रेनर चंद्रेश मिश्रा एवं अंशू गुप्ता ने ई गवर्नेंस,सरकारी आनलाइन पोर्टलों का उपयोग,डिजिटल भुगतान प्रणाली,पंचायत विभाग की योजनाओं की आनलाइन निगरानी के बारे में बताया गया। डिजिटल तकनीक कार्यों में तेजी लाने पार्दर्शिता बढ़ाने तथा भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने में सहायक है। बताया गया कि डिजिटल माध्यम से कार्य करने पर समय और संसाधनों की बचत होती है। आम जनता को समय से योजनाओं का लाभ मिलता है। सरकारी पोर्टलों पर लागिन प्रक्रिया,आनलाइन रिपोर्टिंग, वित्तीय लेनदेन,ई भुगतान और डिजिट...