अल्मोड़ा, दिसम्बर 20 -- पंचायती राज विभाग की ओर से गुदलेख न्याय पंचायत में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण जारी है। ग्रामीण महिला उत्थान समिति के प्रशिक्षकों ने ग्राम प्रधान और वार्ड सदस्यों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं, वित्त आयोग, ई ग्राम स्वराज पंचायत पोर्टल आदि के बारे में बताया। यहां प्रेम लटवाल, आनंद बिष्ट, पुष्पा, हरीश पांडेय, हरीश तिवारी, ललित खोलिया, ग्राम प्रधान अरविंद बिष्ट, राजेश शर्मा, रेखा देवी, राजेंद्र प्रसाद, कलावती देवी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...