कन्नौज, अप्रैल 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित रामेश्वर पैलेस में हुई भारतीय हलधर किसान यू्नियन की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही किसानों की समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव विपिन द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि किसानों की समस्याओं को शीघ्र निराकरण कराने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा कि किसानों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनका निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष कृष्णगोपाल भदौरिया ने कहा कि संगठन को हर स्तर पर सक्रिय कर उसे मजबूत बनाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने कहा कि अब संगठन को ग्राम सभा स्तर पर भी विस्तार कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदा...