पीलीभीत, जनवरी 3 -- पूरनपुर। सचिव के अभद्र व्यवहार से नाराज ग्राम पंचायत सदस्यों के समर्थन में प्रधान ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ब्लाक क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के ग्राम पंचायत सदस्यों का आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। सदस्यों ने शपथ पत्रों के साथ डीएम से सचिव की शिकायत भी की थी। इसमें और भी कई गंभीर आरोप लगाए गए। सचिव को न हटाए जाने पर गुरुवार को ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रदर्शन करते हुए पद से त्याग पत्र देने की चेतावनी भी दी। ग्राम पंचायत सदस्यों के समर्थन में आए ग्राम प्रधान जाने आलम ने शुक्रवार को बीडीओ का ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि पंचायत में शांति व्यवस्था बनाए रखने केलिए सचिव अखिलेश का हटाना आवश्यक है। न हटाने पर तनाव को देखते हुए वह ग्राम पंचायत का डोंगल सरेंडर कर देंगे। ग्राम प्र...