बागपत, फरवरी 13 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास काठा गांव के पंचायत सचिव ने कार में बैठकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीरावस्था के चलते उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले गए। जहां उसकी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बड़ौत क्षेत्र के बिजरौल गांव का रहने वाला अंकुर भारद्वाज पंचायत विभाग में सचिव के पद पर तैनात है। वर्तमान में उनकी तैनाती खेकड़ा ब्लॉक के काठा में चल रही है। पिछले करीब दो साल से वे काठा गांव में तैनात चल रहे है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे अंकुर भारद्वाज विकास भवन पहुंचे थे। जहां उन्होंने विभागीय कार्य किया था। ...