कौशाम्बी, दिसम्बर 15 -- कनैली, हिन्दुस्तान संवाद विकास खंड कौशाम्बी की ग्रामसभा म्योहर के खाते में केंद्रीय वित्त का लाखों रुपया डम्प है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव की लापरवाही के चलते धनराशि गांव के विकास कार्यों में खर्च नहीं हो पा रही है। मामले को गम्भीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत जितेंद्र शुक्ल ने कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एडीओ पंचायत की माने तो म्योहर ग्रामसभा के खाते में केंद्रीय वित्त की धनराशि 11 लाख 95 हजार 320 रुपया माह भर पहले भेजा गया है। माह भर का समय बीतने के बाद सचिव संदीप सिंह द्वारा फूटी कौड़ी खर्च नहीं किया गया। इसके चलते ग्रामसभा में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। मामले को गम्भीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत ने सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। निर्देशित किया है कि जो भी कार्य पूर्ण हुए हैं एवं कार्य प्रगति...