संतकबीरनगर, जुलाई 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। मेंहदावल ब्लाक के थरौली गांव की बुजुर्ग महिला को जीवित होने के बावजूद अभिलेखों में मृतक दिखाने के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज कुमार यादव ने कार्रवाई की है। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव नेहा सिंह की वार्षिक वेतन वृद्धि पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। यह कार्रवाई एडीओ पंचायत मेंहदावल अभिनव रवि वत्स की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। एडीओ पंचायत द्वारा की गई जांच में पाया गया कि शिकायतकर्ता सोनमती जीवित हैं। उन्होंने अपने जांच रिर्पोर्ट में बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मतदाता पहचान-पत्र जैसे पर्याप्त दस्तावेज के साक्ष्य की जांच में सोनमती के जीवित होने की पुष्टि करते हुए उच्चाधिकारियों को भेजा था। जिस पर डीपीआरओ ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सचिव नेहा सिंह के वार्षिक वेतन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.