लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। ऑनलाइन उपस्थिति और गैर विभागीय काम के विरोध में ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सचिव विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंपकर आनलाइन उपस्थिति का आदेश निरस्त करने की मांग की। इसके अलावा गैर विभागीय कामों से मुक्त करने की मांग की। लेकिन मांगे न माने जाने पर सचिवों ने चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन शुरू कर दिया। सोमवार को पंचायत सचिवों ने ब्लॉकों पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद बीडीओ कार्यालय में अपने डोंगल जमा कर दिए। सचिवों के डोंगल जमा करने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित होंगे। सचिवों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। लखीमपुर ब्लॉक के सचिवों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...