कन्नौज, दिसम्बर 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सोहेल देव भारतीय समाज पार्टी की राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्या ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भेटे पत्र में विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत बौथम में उत्सव भवन के निर्माण कराए जाने की मांग की है। सुभासपा की महिला मंच की राष्ट्रीय सचिव मंगेश शाक्य ने बताया कि ग्राम पंचायत बौथम में ग्राम समाज की बचत की पर्याप्त जगह पड़ी हुई है। ग्राम प्रधान का प्रयास है कि गांव का सर्वांगीण विकास हो सके। ऐसे में यदि ग्राम पंचायत की बचत की पड़ी भूमि पर उत्सव भवन निर्माण योजनांतर्गत हो जाता है तो गांव के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से ग्राम पंचायत में उत्सव भवन निर्माण कराए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.