चाईबासा, दिसम्बर 11 -- चाईबासा, संवाददाता। मंझारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पांगा में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पंचायत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उनके ही गांव में उपलब्ध कराने के लिए दिसंबर 2025 से प्रसव पूर्व जांच कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझारी के स्थान पर अब पंचायत के मुख्य केंद्र पुराना पंचायत भवन रांकुई में शुरू हुई। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं को उनकी दहलीज पर पहुंचाना है, ताकि हर माह शत प्रतिशत महिलाओं की निगरानी और देखभाल सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम पंचायत पांगा के मुखिया की अनुपस्थिति में उपमुखिया द्वारा फीता काटकर किया गया। पहले दिन शिविर में 16...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.