औरैया, दिसम्बर 26 -- औरैया। अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य ने बताया कि ग्राम पंचायत निर्वाचक नामावलियों का अनन्तिम प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को कर दिया गया। संबंधित बीएलओ, विकासखंड, तहसील, जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची उपलब्ध है। जिनका नाम सूची में नहीं है और जिनकी आयु 01 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हें प्रपत्र-2 भरकर 30 दिसंबर 2025 तक जमा कराना अनिवार्य है। संशोधन और विलोपन हेतु प्रपत्र-3 और प्रपत्र-4 भी 30 दिसंबर तक जमा कराना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...