बरेली, फरवरी 16 -- मीरगंज। सिल्लापुर में कुछ घरों से निकला पानी कच्चे नाले से तालाब की ओर जाता है। गांव में कुछ लोगों ने नाले को बंद कर दिया है। प्रधान यशवंत सिंह ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को अवगत कराकर नाला खुलवाने की मांग की थी। सोमवार को एडीओ आईएसबी, सचिव पुलिस लेकर गांव पहुंचे। एडीओ की मौजूदगी में सफाई कर्मचारियों ने नाले को खुलवा दिया। ब्लॉक व पुलिस की टीम लौटने के बाद एक परिवार के लोगों ने नाले को दोवारा बंद कर दिया। प्रधान ने बताया गाली गलौज होने पर सफाई कर्मचारी काम बंद कर चले गए। नाले को लेकर गांव में विवाद लंबे समय से चल रहा है। प्रशासन पूर्व में भी नाले को खुलवाया था लेकिन इसे कुछ दिनों बाद सीसीरोड के पास बंद कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...